मध्यप्रदेश के पेसाब कांड के आरोपी का शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में किया गया पुतला दहन

11111111111

शिकारीपाड़ा/ दुमका/ शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में शुक्रवार संध्या को मध्यप्रदेश के पेशाब कांड के आरोपी परवेश शुक्ला का  पुतला दहन किया गया। जिसका  वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में झामुमो के कार्यकर्ताओं  एवं आदीवासी समाज के लोगो ने परवेश शुक्ला का पुतला दहन किया । इस संबंध में शिकारीपाड़ा जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा ने बताया कि 4 जुलाई को मध्यप्रदेश में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता ने पेसाब कर दिया था, उसी के विरोध में उस नेता का पुतला दहन किया गया और उस  अमानवीय , कुकृत्य  अपराध के लिए परवेश शुक्ला को  हमलोग फांसी  देने की मांग कर रहे है।  मौके पर शिकारीपाड़ा जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा,बबलू हेमब्रोम, दुलाल बेसरा, राम सोरेन, अग्नेश किस्कू, चांदो बास्की, सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवम झामुमों के कार्यकर्त्ता मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/22j0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *