हनुमान जन्म उत्सव के शुभ उपलक्ष पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा किया गया महा आरती का आयोजन

1
3
5a415077-430d-48dd-8ed4-c9eb543b6abc

दुमका/ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से दिनांक 6/4/ 2023 को श्री हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष पर कोर्ट कंपाउंड स्थित हनुमान मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया साथ ही समस्त दुमका जिला वासियों की कुशलता की कामना की गई। इसके साथ साथ बजरंग दल की ओर से बजरंग दल जिला सहसंयोजक उत्तम कुमार की उपस्थिति में यज्ञ मैदान में प्रतिदिन के लिए बजरंग दल व्यामशाला का भी शुभारंभ हुआ ।जिसमें युवाओं को शारीरिक रूप से निरोग एवं बलिष्ट बनाने के लिए व्यायाम और योग सिखाया जाएगा और समाज में अनुशासित होकर समाज और देश के लिए विकट परिस्थिति मे भी एक होकर चलने की प्रेरणा दी जाएगी। जिससे कि हमारा देश और समाज आगे बढ़ पाए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महाआरती में दुमका  जिले के बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए और सबों ने मिलकर महा आरती में भाग लिया। इस महाआरती में देवघर विभाग संगठन मंत्री श्री कालेश्वर टुडे, जिला संगठन मंत्री सरोज टुडू ,साहिबगंज विभाग संगठन मंत्री जगदीश कुमार मंडल, दुमका जिला अध्यक्ष सुनील मोदी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार गोराई, जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता ,जिला मंत्री मिथलेश कुमार मांझी, जिला संपर्क प्रमुख ललन कुमार मंडल, जिला संयोजक आनंद मांझी ,सहसंयोजक बबलू कुमार मंडल, ओम प्रकाश साह, जयंत कुशवाहा ,रामानंद साह, नगर संयोजक सकलदेव कुमार यादव सेवा प्रमुख प्रदुम कुमार सिंह कुंदन कुमार साह, नवीन चंद्र ठाकुर और बहुत सारे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j82b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *