माही क्रिकेट क्लब फाइनल में पहुंचा

3

निरसा I  अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल मैच में मंगलवार को माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी ने गिरिडीह क्रिकेट अकादमी को 60 रनों के हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले टॉस जीतकर गिरिडीह क्रिकेट अकादमी ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए माही क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट खोकर 15 ओवर में 164 रन बनाए।अनामिका कुमारी 58 रन, आनंदिता ने 41 रन बनाए। गिरिडीह की रूपाली ने तीन विकेट लिया। गिरिडीह की टीम 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। पल्लवी कुमारी ने 39 रन बनाए। माही क्रिकेट क्लब की ओर से आनंदिता ने 1 विकेट और बबली कुमारी ने 1 विकेट लिए। आनंदिता कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। टूर्नामेंट के संयोजक झारखंड क्रिकेट संघ के सदस्य अभिजीत घोष ने मुख्य अतिथि विश्वनाथ दास, विशिष्ट अतिथि संजीव मजूमदार के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। असित सहाय, बीसीसीआई लेवल 2 के फिजिकल ट्रेनर महादेव सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया। मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज,पूर्व क्रिकेटर सौमिक बनर्जी, प्रो दीपक सिंह, संजय यादव,मनु शर्मा, विकास कुमार, प्रभाकर विश्वकर्मा, मुन्ना यादव संजीत यादव, अशोक यादव, राणा घोष,छोटन यादव आदि थे।बुधवार को दुर्गापुर क्रिकेट अकादमी और बोकारो क्रिकेट अकादमी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jnsp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *