रेबिका पहाड़िन हत्याकांड में मुख्यारोपी दिल्ली से गिरफ्तार

बोरियों। झारखंड के साहिबगंज जिले के अंतर्गत बोरियो में हुए रेबिका पहाड़िन की हुई जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने दिल्ली के कोटलामुबारक थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद साहिबगंज पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साहिबगंज पहुंची। साहिबगंज पुलिस लाइन में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 17 दिसंबर को संध्या बोरियो थाने में गोडा पहाड़ निवासी एक जनजाति महिला रेबिका पहाड़िन की गुमशुदगी के संबंध में उसकी सास मरियम निशा ने पुलिस थाना में सूचना दी थी. छानबीन के क्रम में संथाली मोमिन टोला के पास से एक महिला का 50 टुकड़ों में क्षत-विक्षित मानव अंग प्राप्त हुआ था।
पति और परिवार ने साजिश के तहत की रेबिका की हत्या
मामले में थाना कांड संख्या 320/23 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।अब तक ये बात सामने आई कि रेबिका की हत्या सुनियोजित तरीके से उसके पति एवं परिवार तथा पति के मामा मैनुल हक़ अंसारी व गांव के ही मैनुल हक़ मोमिन ने कर दी थी। पहचान व साक्ष्य छुपाने की नीयत से लाश को टुकड़ों में करके फेंक दिया गया।पुलिस ने बाद में कुल 35 से ज्यादा मानव अंग बरामद किये थे। अनुसंधान के दौरान अब तक मुस्तकीम अंसारी, दिलदार अंसारी, मरियम निशा, सरैसा खातून, गुलेरा खातून, महताब अंसारी, आमिर अंसारी, मैनुल हक मोमिन, शहर बानो, जरीना बीबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका था। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ptve

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *