गिरिडीह। शहरी क्षेत्र के मकतपुर ग्रामीण बैंक के पास विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया है,जिससे आसपास लगभग 100 घरों व दुकानों के उपभोक्ता परेशान हैं।वहीं शहरी इलाके में होने के कारण सभी के दुकान बिजली नहीं रहने से बंद हो गए हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही माले नेता राजेश सिन्हा और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव को मिली,वे मकतपुर और आसपास के लोगो के साथ,बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पॉवर हाउस पहुंचे। एसडीईओ ने कहा की जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल देते हैं,मौसम खराब रहने के कारण एक दिन लेट लगा। दोनो नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों का काम सिर्फ नेताओं के कहने पर होता है।जबकि आमलोगों के कहने पर भी जल्द ध्यान देने की जरूरत है।माले नेता राजेश यादव के घर की बिजली इसी ट्रांसफार्मर से जुड़ी है, वह बाहर हैं। उन्होंने माले नेता राजेश सिन्हा से कहा कि बिजली विभाग तत्काल जा कर संज्ञान ले।श्री यादव ने कहा कि गांव और देहात में भी बहुत जगह ट्रांसफार्मर खराब है, बिजली विभाग को संज्ञान में लेने की जरूरत है। इधर माले नेता संजय यादव और निशांत कुमार ने कहा कि बिजली विभाग को स्टाफ बढ़ाने की जरूरत है, काम में तेजी नही हो पाती है।उपभोक्ताओं के द्वारा अनुनय विनय करने पर भी विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती। शहरी क्षेत्र के माले नेता निशांत कुमार,पवन कुमार,श्रावण कुमार,वीरेंद्र राम,कृष्णा महतो,राम कृष्ण मुरारी, रवि शर्मा,अनिल लाल,शशि भूषण आदि भी साथ में बिजली विभाग कार्यालय में मौजूद थे।
शहरी क्षेत्र में मकतपुर का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब,माले के प्रयास से एक दिन में बदलेगा ट्रांसफार्मर:राजेश सिन्हा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qt4d