निरसा I भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य नागेन्द्र कुमार ने कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज के गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।कहा कि ब्रिज चालू हो जाने के बावजूद क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लम्बे इंतजार के बाद एक अप्रैल को पुलिस छावनी के बीच ब्रिज का विधिवत उद्घाटन हो गया। एक दिन पहले 31 मार्च को लाल झंडे के नेतृत्व में मासस एवं माले द्वारा जनता ओवरब्रिज का नामांकन कर जनता के द्वारा उद्घाटन किया गया। उद्घाटन को लेकर दो दिनों तक क्षेत्र में गहमा-गहमी रही।उद्घाटन में झारखंड के परिवहन मंत्री, धनबाद सांसद व निरसा के विधायक व रेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। लेकिन ओवरब्रिज व एप्रोच रोड के गुणवत्ता के सवाल पर सब मौन रहे। आज भी देखा जा सकता है कि जो एप्रोच रोड बनी है, उनमें बहुत सी कमी दिख रही है। वहीं पुराना अंडर ब्रिज में जल जमाव से से लोगों को आज भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुमार ने रेल एवं जिला प्रशासन के अलावे झारखंड सरकार से ब्रिज व एप्रोच रोड की गुणवत्ता की जांच पड़ताल की मांग की है। मांगें पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
माले ने कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर उठाया सवाल
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g8rt