ममता बनर्जी में अगला पीएम बनने की क्षमता : अमर्त्य सेन

यह सोचना भूल होगी कि 2024 का लोकसभा चुनाव एकतरफा बीजेपी के पक्ष में होगा : अमर्त्य सेन

नयी दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी में अगला प्रधानमंत्री बनने का माद्दा है। अमर्त्य सेन ने शनिवार को कहा कि, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी में भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने का माद्दा है, लेकिन अभी यह स्थापित नहीं हुआ है कि क्या पश्चिम बंगाल की सीएम में बीजेपी के प्रति जनता की निराशा की ताकतों को खींचने की क्षमता है।
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने ये भी कहा कि, ये सोचना भूल होगी कि 2024 का लोकसभा चुनाव एकतरफा तरीके से बीजेपी के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि, आगामी आम चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yhpo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *