मंदार महोत्सव : टूर गाइड बुक के जरिये मंदार के कण-कण से होगा परिचय

इस बार मंदार महोत्सव उपलक्ष्य में मंदार विकास परिषद टूर गाइड बुक पर्यटकों को करायेगा उपलब्ध

IMG-20230103-WA0001

बांका। वैश्विक महामारी कोरोना काल थमने के बाद मंदार महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. मंदार महोत्सव में प्रत्येक वर्ष स्थानीय के साथ कई प्रांत के लाखों-लाख श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं. खासकर समुद्र मंथन में प्रयुक्त मंदार पर्वत के दर्शन के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. मंदार पर्वत के अलावा भी यहां कई पौराणिक दार्शनिक स्थल हैं, जो पर्यटकों के लिए खास है.

गाइड बुक करेगा पर्यटकों की सहायता

दरअसल, आमतौर पर दूर-राज से आने वाले लोग पर्वत पर रोपवे से चढ़ाई कर जैन मंदिर देखकर उतर आते हैं. वे जानते नहीं कि क्या-क्या देखने लायक हैं. वे यह भी नहीं जानते कि मंदार में वे पुरातत्व हैं जो सम्पूर्ण बिहार में कहीं नहीं है. ऐसे में मंदार विकास परिषद लंबे प्रयास से एक टूर गाइड बुक उपलब्ध कराने जा रहा है. यह पुस्तक पर्यटकों के लिए सहायक होगा. यह पुस्तक आपको उन जगहों तक ले जायेगी, जिन जगहों को स्थानीय लोग भी कम जानते हैं.

कहते हैं लेखक

टूर गाइड बुक के लेखक उदयेश रवि बताते हैं कि यह पुस्तक कुछ मूर्तियों को लेकर स्थापित भ्रम को भी तोड़ेगी. इस पुस्तक में सिर्फ मंदार पर्वत के ऊपर के दर्शनीय स्थल ही नहीं, अन्य भी हैं. इनमें मंदार के नीचे पापहरणी के इर्द-गिर्द के क्षेत्र, मंदार परिक्रमा पथ के पुरातात्विक महत्व के दर्शनीय स्थल, मंदार -सबलपुर – पंजवारा मार्ग के तथा मंदार – मधुसूदन मंदिर पथ के दर्शनीय व पुरातात्विक स्थल की चर्चा की गयी है.
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/03vr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *