हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन में तनातनी तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। पहले बीजेपी की ओर से हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने सहयोगी जेजेपी के खिलाफ बयान दिया।
इस पर पलटवार करते हुए राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी का किसी पर अहसान नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई बात के बाद ही समझौता किया गया था।
इससे पहले हरियाणा के हलोपा विधायक गोपाल कांडा प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब के आवास पर उनसे मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। मीटिंग के बाद कांडा ने कहा कि हरियाणा में जजपा के समर्थन के बिना भी सरकार चल सकती है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हरियाणा में बीजेपी के साथ हैं।काबिलेजिक्र है कि इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब चार निर्दलीय विधायको से भी समर्थन ले चुके है।
बीजेपी जेजेपी विवाद के बीच रोटियां सेंकने दिल्ली पहुंचे चार निर्दलीय विधायक बिप्लब कुमार देब से मिले चार निर्दलीय विधायक हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब से हरियाणा के 4 विधायकों ने मुलाकात की। बीजेपी के जेजेपी के साथ गठबंधन को लेकर हो रही तीखी बयानबाजी के बीच इन निर्दलीय विधायकों का हरियाणा प्रभारी से मिलना सियासी तौर पर खास बात कही जाएगी।
देब के सोशल मीडिया पोस्ट में विधायकों के उनसे मिलने की जनाकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार देब के दिल्ली स्थित आवास पर गुरुवार को हरियाणा के निर्दलीय विधायक धरमपाल गोंदर, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह गोलन और सोमवीर सांगवान ने मुलाकात की। विधायकों की इन मुलाकातों पर हरियाणा भाजपा प्रभारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने आश्वस्त किया है की पीएम श्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश को समृद्ध बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
हरियाणा में बी जे पी – जे जे पी गठबंधन विवाद सी एम बोले- गठबंधन चलता रहेगा, जजपा विधायक की चेयरमैनी का इस्तीफा नहीं पहुंचा, राजनीति कर रहे हमारे सज्जन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oger