वंदे भारत एवं अवंतिका एक्सप्रेस के छत से बारिश का पानी गिरना एवं अगुवानी घाट का पुल दो दो बार गिरना सहित कई मामला भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा भारत

कमोबेश सभी राज्य की हालात मणिपुर जैसी एवं देश की हालात श्रीलंका जैसी होने की कगार पर - किरण देव यादव

सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन हेतु समाजसेवी अधिवक्ता प्रोफेसर शिक्षक कवि लेखक प्रबुद्ध जन एवं युवाओं को आगे आने की जरूरत

खगड़िया। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा आरएसएस की मोदी सरकार एवं बिहार सरकार में भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रेल बंदे भारत एवं अवंतिका एक्सप्रेस छत से बारिश का पानी झरने की तरह बोगी में सीट बेड पर गिरना भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबने का प्रतीक है, उक्त रेल के उद्घाटन के दिन ही गाय भैंस से इंजन टकराने से इंजन का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो जाना व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है। आखिर इतनी महंगी ट्रेन भाड़ा वसूल कर सुविधाएं हालात पर देशवासी आठ आठ आंसू बहाने को विवश है। एवं सरकार खामोश चुप्पी साधे हुए घरियाली आंसू भी नहीं रह पा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर अगवानी घाट में गंगा नदी पर बन रहे पुल उद्घाटन से पूर्व ही दो दो बार गंगा में गिरकर समा जाना भ्रष्टाचार का पोल खोल दी है। उजला बालू से पुल का निर्माण करना क्या दर्शाता है। बालू के भीत के तरह भरभरा कर गिरना सीमेंट की नगण्य मात्रा को दर्शाता है।

श्री यादव ने कहा कि आम जनता किसान मजदूरों महिलाओं के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को विभिन्न टैक्स के रूप में वसूल कर सरकार राष्ट्रीय खजाना को नीचे से लेकर ऊपर तक लूट एवं लुटा रही है। जो घोर निंदनीय है।

श्री यादव ने कहा कि आज देश संविधान लोकतंत्र एकता अखंडता संप्रभुता खतरे में है। न्यायपालिका विधायिका कार्यपालिका मीडिया सरकार पूर्णतः भ्रष्ट हो चुकी है। आज देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार निजी करण अराजकता अन्याय अत्याचार बलात्कार संप्रदायिकता उन्माद एवं नफरत चरम पर है।

श्री यादव ने कहा कि मणिपुर सहित कई राज्य जल रहा है। हरेक राज्य धार्मिक उन्माद नफरत सांप्रदायिक दंगा का दंश झेल रही है। जनता में आक्रोश व्याप्त है। भारत देश की हालात आगामी समय में श्रीलंका जैसी हालात होगी। श्रीलंका जैसी हालात का सामना करने के कगार पर भारत को पहुंचा दी गई है, देश की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति के दौर से गुजर रही है।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि एक समय था जब देश में समाज सर्वोपरि हुआ करता था। क्रमशः न्यायपालिका विधायिका कार्यपालिका मीडिया और बाजार निचले पायदान पर था किंतु आज बाजारवाद सबसे ऊपर एवं समाजवाद सबसे नीचे चला गया। न्यायपालिका पर सरकार हावी हो गई है।

सामाजिक चिंतक किरण देव यादव ने कहा कि उक्त परिस्थिति में बुद्धिजीवी अधिवक्ता समाजसेवी कवि लेखक प्रोफेसर शिक्षक विद्वान एवं प्रबुद्ध जनों को आम जनता का नेतृत्व कर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन करने की जरूरत समय की मांग बन चुकी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ycqj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *