चुरचू प्रखंड के कई लोगों ने थामा जदयू का दामन

चरही। विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कई लोगों ने जदयू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल के नेतृत्व में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के केदला बस्ती स्थित जदयू कार्यालय पर सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई । सांसद श्री महतो ने सभी को माला पहनाकर जदयू पार्टी में शामिल किया। इस दौरान चुरचू प्रखंड के इंदरा,जरबा,हेन्देगाढा,चरही व बहेरा पंचायत से गंगा प्रसाद, रविशंकर कुमार, रवि कुमार महतो,रमेश महतो,जयनाथ महतो, दिनेश गंझू,विजय महतो,प्रेम कुमार महतो,संजय महतो, कामदेव महतो, हैदर अली,बीरबल महतो,सरीफ अंसारी, मकबूल अंसारी समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर संसद श्री महतो ने कहा कि पूरे राज्य में काफी संख्या में लोग जदयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। मौके पर राजू महतो पूर्व जिलाध्यक्ष,राजकुमार महतो,बीरू करमाली,भूदेव महतो,सुरेश रजवार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a0jt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *