चुरचू सीओ रखे हैं दो दलाल आम जनता को करते हैं परेशान
चुरचू I वर्तमान चुरचू अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया। इस पत्र में अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह पर दो मुंह बोले साले रखने का आरोप है। जो आम जनता से पैसे वसूलने की काम करते हैं, और अंचलाधिकारी से किसी भी कठिन काम को करवाने का भी ठेका ले लेते हैं। वही अंचलाधिकारी द्वारा भी “पैसा दो काम लो” का खुल्लेआम नारा देने का खुलासा किया गया है। इस संबंध में एक अज्ञात पत्र भू सुधार से राजस्व विभाग रांची के सचिव के पदनाम से पत्र संख्या 4967 दिनांक 13/ 7/2022 को दिया गया। जिसमें अंचलाधिकारी को बिना पैसे लिए किसी भी काम नहीं करने का विवरण देते हुए कहा गया है, कि दो मुंह बोले अंचलाधिकारी के साला द्वारा पूरे चुरचू अंचल क्षेत्र के अंतर्गत पैसे की वसूली की जाती है। इसके साथ ही कई करोड़ों का जमीन जो गैरमजरूआ श्मशान घाट तक होगी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया गया है जिसे मोटी रकम ले देकर मैनेज करके बेचने के लिए दलालों को संरक्षण दे रखा है।जो पैसा नहीं देते हैं। उन्हें तहस-नहस करने की धमकी दी जाती है। कई एकड़ जमीन को अवैध रूप से बेच देने का भी आरोप लगा है ।चिमिनी ईट भट्ठे से भी प्रति महीना 7 हजार नकद वसूली का आरोप है। अंचल क्षेत्र के बांसवाड़ा, मुकुरु, नीमाडीह में भी कई जमीनों का अवैध एलपीसी एवं बंदोबस्ती कागज तैयार करने का आरोप लगाया गया है। अतिक्रमण में पैसे वाले बड़े लोगों का सभी बिल्डिंग को छोड़कर झोपड़ी वालों को परेशान करके झोपड़ी हटा देने का काम किया गया है। इस प्रकार पत्र में लिखा गया है कि कई जगह के अवैध जमीन का पेपर करोड़ों रुपए में बेचने का काम अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह द्वारा किया गया।