संवाददाता, मसलिया ( मसलिया ) I मसलिया थाना क्षेत्र के बसमता गांव गांव से 18 वर्षीय बाहामुनी हांंसदा शादीशुदा महिला बुधवार से लापता होने की मामला सामने आया है। बाहामुनी हांंसदा के पति सहदेव मुर्मू ने एक लिखित आवेदन मसलिया थाना में शनिवार को दिया है। वे अपने आवेदन पत्र में लिखा है कि बुधवार को नहाने के लिए गया था। लगभग एक घंटे के बाद जब वे अपने घर पहुंचे तो पत्नी बाहामुनी हांंसदा को घर में नहीं मिली। चारों ओर खोजबीन शुरू किया। लेकिन कहीं भी पत्नी बाहामुनी हांंसदा को नहीं मिली। अपने रिस्तेदारों तथा आसपास के गांवों में भी फोन कर खोजबीन की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला है। अंत में शनिवार को पति सहदेव मुर्मू ने मसलिया थाना में एक लिखित आवेदन देकर पत्नी बाहामुनी हांंसदा लापता होने की सनहा दर्ज करये हैं। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने कहा कि आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। लेकिन लापता होने वाले महिला का मोबाइल फोन सूइच ऑफ है।
बसमता गांव के शादीशुदा महिला लापता, मसलिया थाना में सनहा दर्ज
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yzgd