पति की दीर्घायु के लिए सुहागीनों ने किया वट सावित्री व्रत

1
1a

जामा I जामा प्रखंड मुख्यालय सहित चिकनियां, कैराबनी, भैरवपुर, हल्दीपट्टी, माहरो, बरापलासी, परगाडिह, लक्ष्मीपर, कुण्डाडीह, बाबूकदेली, धनाडीह, ताराजोरा, लकड़ापहाड़ी सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए बरगद के पेड़ की पूजा की। पुवा पकावन के साथ पांच प्रकार के फलों का भोग लगाते हुए बरगद के पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा किए।तथा पति को आरती उतारकर चंदन का तीलक लगाकर पंखा का हवा लगाया। इस दौरान सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर इस त्योहार की पुरानी धार्मिक परंपरा को निभाया। वट पूजा के उपरांत सिंदूर लगाने का एक विशेष महत्व है  मान्यता है कि इससे पति की आयु में वृद्धि होती हैं साथ ही सोभाग्य की भी वृद्धि होती हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1eha

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *