मसलिया पुलिस ने चार बाइक को जब्त कर किया कार्रवाई

संवाददाता, मसलिया/ एसपी दुमका अंबर लाकड़ा के निर्देश पर सोमवार को मसलिया पुलिस ने बाइक जांच शुरू की। मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक जांच अभियान के दौरान बाइक चालक के ड्राइविंग लाईसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट की जांच की गई। एएसआई अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में 40 बाइक जांच के दौरान चार बाइक चालकों के पास हेलमेट नहीं रहने के कारण जब्त किया गया। साथ ही बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र जारी की।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ch0x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *