संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लाकड़ा के निर्देशानुसार पर सोमबार को मासलिया थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच का नेतृत्व ए एस आई जॉन मिंज एवं रामानुज लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया। वाहन जांच पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक चला जिसमे 17 दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जिसमें तीन बाइक का हेलमेट नही रहने के कारण ऑफ लाइन चालान काटा गया । वही एक बाइक का ऑनलाइन 6500 रुपया चालान काटा गया। वही टोंगरा थाना में भी खीरघाटा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। सघन वाहन जांच शाम के 4 बजे से 6 बजे तक चलाया गया। जिसका नेतृत्व थाना के ए एस आई अर्जुन मरांडी ने की। इस अवसर पर कुल 21 दो पहिया वाहनों की कागजात सहित हेलमेट आदि की जांच की गई। जिसमें 8 दो पहिया वाहनों की कागजात सहित हेलमेट न होने से 177 अधिनियम के तहत उपरोक्त सभी वाहनों को न्यायालय में चालान किया गया है। इस अवसर पर कॉन्स्टेबल अभिजीत दे सहित पुलिस बल मौजूद थे।