मसलिया पुलिस ने फरार तीन वांरटी को किया गिरफ्तार

संवाददाता, मसलिया ( दुमका )I मसलिया थाना क्षेत्र के हारोरायडीह तथा सिंगटुटा गांव से फरार वांरटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंंडा से मिली जानकारी के मुताबिक हारोरायडीह गांव के राज कुमार माल चोरी के मामले में दुमका नगर थाना से फरार चल रहा था। वहीं दूसरी ओर सिंगटुटा गांव के तुलसी मेहरा एवं कवि मेहरा भी वर्ष 2013 से मारपीट मामले में फरार था। मसलिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों गांव से फरार तीनों को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pzk0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *