रेफरल अस्पताल में मीजल्स रूबेला का दिया गया प्रशिक्षण

10

मधुपुर I  मीजल्स रूबैल्ला कैंपेन को लेकर सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें प्रखंड प्रमुख पद्मिनी देवी, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन, उप प्रमुख उमेश यादव, वार्ड पार्षद राजेश कुमार दुबे ,रवि रवानी,राजेश रंजन ,खुर्शीदा बानो सनोवर यासमीन, पंचायत समिति सदस्य शिवा झा समेत मुखिया ,वार्ड पार्षद एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है ताकि 100 फ़ीसदी लक्ष्य हासिल किया जा सके। यह कार्यक्रम 12 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क  मीजिल्स रूबेला का टीका लगाया जाएगा । यह कार्यक्रम सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय एवं आउटब्रेक एरिया में आयोजित की जाएगी ।कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी एएनएम, सहिया  को प्रशिक्षित किया जा चुका है परंतु लोगों में मीजल्स रूबैला टीकाकरण  को लेकर जागरूकता की कमी है ।इसे सफल करने के लिए जनप्रतिनिधि को आगे आने की जरूरत है। कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था परंतु उपस्थिति बहुत ही कम है जो की चिंता का विषय है ।प्रशिक्षण में आयुष चिकित्सक डॉ इकबाल खान ने बताया कि यह टीका लगाना बहुत जरूरी है क्योंकि झारखंड के सिर्फ 9 जिलों में एमआर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित की जा रही है जिसमें देवघर जिला का भी नाम है क्योंकि कुछ दिन पूर्व मीजिल्स के केस कुछ कुछ जगहों पर देखने को मिला ।इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है सिर्फ टीका ही इसे होने से रोक सकता है इसलिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह टीका प्रत्येक बच्चे को लगना जरूरी है। नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक ने कहा कि  प्रशिक्षण में सभी पार्षद उपस्थित नहीं हो सके इसलिए 8 अप्रैल को पुन यह प्रशिक्षण रखा गया है। ताकि सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की महत्ता को समझ सके ।प्रखंड प्रमुख पद्मिनी देवी ने कहा कि मीजल्स रूबैला एक खतरनाक बीमारी है जिसका इलाज सिर्फ और सिर्फ टीका ही है ।उन्होंने पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया से 8 अप्रैल को प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया ताकि अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच मीजल्स रूबेला टीका के बारे में जागरूक कर सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xfez

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *