मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा 'मेधा गुलाब जामुन' का लॉन्चिंग
देवघर। झारखंड राज्य सहकारी दूध उत्पादन महासंघ मेधा डेयरी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने देवघर हब से संबंधित सभी बाजारों में अपने उपभोक्ताओं के लिए एक नया प्रोडक्ट देवघर प्लांट द्वारा निर्मित ‘मेधा गुलाब जामुन’ उपलब्ध कराने जा रही है। जिसका लॉन्चिंग मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह के द्वारा महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर मेधा डेयरी कैम्पस में किया जाएगा। उक्त जानकारी हब इंचार्ज मिलन मिश्रा ने दी। मिलन मिश्रा ने गुलाब जामुन की खासियत बतलाते हुए कहा कि महाशिवरात्रि जैसे त्योहार सेलेब्रिट करने और दोस्तों रिश्तेदारों के मुह मीठा कराने के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा मेधा गुलाब जामुन। श्री मिश्रा ने कहा कि मेधा गुलाब जामुन का लाजवाब स्वाद त्योहारों की खुशियां को तो दोगुनी कर ही देगी साथ ही खाने वाले आपके दोस्त-रिश्तेदार आपके मेहमानवाजी की भी तारीफ किये बिना नहीं रह पायेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी तक मेधा गुलाब जामुन का उत्पादन सिर्फ मेधा डेयरी होटवार प्लांट से ही किया जाता है एवं इसकी बिक्री केवल होटवार प्लांट से संबंधित बाजारों में ही किया जा रहा है। देवघर में मेधा गुलाब जामुन के लॉन्चिंग हो जाने पर इसे यहां के बाजारों में उपलब्ध करा दिया जायेगा।