■ परिसदन बोकारो मे जिला प्रशासन की उपस्थिति मे बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ हुई बैठक
*■ बोकारो हवाई अड्डा का 90% कार्य पूर्ण, 2018 मे बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच हुई थी एमओयू
■ सुरक्षा बल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड पर हुई चर्चा, तीनो विभाग के साथ पत्राचार कर कार्रवाई करने का किया जायेगा अनुरोध
■ 14 जून को उच्च स्तरीय दल बोकारो पहुँच करेंगे हवाई अड्डा का निरीक्षण, विभिन्न पहलुओं का होगा आकलन
बोकारो I मंत्री झारखंड सरकार आलमगीर आलम की अध्यक्षता में परिसदन बोकारो मे जिला प्रशासन की उपस्थिति मे बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ अहम बैठक की है।मौके पर बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्ति जी., अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक मे विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया जिसमे सामने बात आयी है की हवाई अड्डा मे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं सुरक्षा बल का होना है जिसपर विभाग से पत्राचार कर अग्रतर कार्रवाई करने को कहा गया है। बोकारो हवाई अड्डा का 90% कार्य पूर्ण हो चुका है। 2018 मे बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच एमओयू हुई थी। कार्य मे तेजी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से बताया गया की रणवे पुरी तरह तैयार है। कोई दिक्कत नहीं है। बीएसएल के प्रतिनिधि को निदेशित किया गया है की लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दें ताकि उड़ान जल्द संभव हो सके। शुरुआती दौर मे डोमेस्टिक उड़ान मे 70 सीट वाला उपलब्ध रहेगा। बाद मे इसे बड़ा किया जा सकेगा। उक्त बातें एयरपोर्ट अथॉरिटी के तरफ से दिया गया। मंत्री ने उपायुक्त से कहा की प्रत्येक माह एक बैठक इस संदर्भ मे अवश्य की जाय ताकि प्रोग्रेस का पता चलता रहे