प्रखंड सभागार में डाकिया योजना के तहत की गई बैठक

11

शिकारीपाड़ा/दुमका/ आज मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति  पदाधिकारी  के अध्यक्षता में  एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से दुमका जिला डीएसओ शामिल हुए। बैठक में राशन कार्ड से संबंधित सोशल ऑडिट  किया गया, जिसमें काफी संख्या में पहाड़िया समाज के कार्ड धारक पहुंचे थे अपनी समस्या को लेकर। इस दोरान डीएसओ ने कहा की जिन पहाड़िया समाज के लोगों का लाल कार्ड है  उनका  पिला या अंतोदय कार्ड जल्द बनेगा , और  उन लोगों को डाकिया योजना के तहत राशन दीया जायेगा। इस दौरान पत्रकारों से बात चीत करते हुऐ  कहा की  डाकिया योजना के तहत सभी को डोर टू डोर राशन पहुंचे और प्रत्येक पहाड़िया  को 35 किलो राशन मिले यह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सुनिश्चित कराना है और आगे कहा की जो भी  शिकायत लेकर आज आए थे उनकी समस्या जिला बैठक में जरूर दूर की जाएगी और  जो इसके जिम्मेदार है उसके विरूद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।बैठक में पंचायत सचिव ,क्षेत्र के मुखिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jqyb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *