सात पंचायत के जन प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर प्रखंड सभागर में सभी सात पंचायतों के मुखिया संघ की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। टैंजोर पंचायत के मुखिया स्नेहलता मरांडी की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मुखिया सदस्यों की इस बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में सुरजुडीह पंचायत के मुखिया ज्योतिष बास्की का चयन किया गया। ओडमो पंचायत के मुखिया जोगाय गृही को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि गोपीकांदर पंचायत के मुखिया माइकिल हेम्ब्रम को सचिव का पद के लिये चयनित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर खरौनी बाजार पंचायत की मुखिया एनोसेंट हेम्ब्रम को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी स्नेहलता मरांडी को बनाया गया। इस संबंध में मुखिया संघ के नव चयनित अध्यक्ष ज्योतिष बास्की ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न समस्याओं तथा उन्हें शोषण से बचाने के लिए ही मुखिया संघ का गठन किया गया है। मुखिया संघ सभी जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wzeu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *