मधुपुर। अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में नागरिक समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ बैठक किया । बैठक में मधुपुर शहर से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, होल्डिंग टैक्स जमा करने, नागरिक सुविधा बढाने समेत गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया l शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उपस्थित नागरिक समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिया गया । मौके पर एसडीओ ने कहा कि नगर परिषद का राजस्व बढ़ाने और नगर वासियों को सुविधा दिलाने के लिए टैक्स की जरूरत है । कहां की अतिक्रमण हटाने को लेकर नागरिक समिति और प्रशासन के बीच एक कमेटी का गठन किया गया है । जो आगामी शनिवार को अतिक्रमणकारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर गांधी चौक से ठेला दुकानदार हटाया जाएगा | कहां की गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा | डाक बंगला मैदान में राजकीय समारोह आयोजित कर कई कार्यक्रम होंगे । इसके लिए आगामी शुक्रवार को राजकीय आयोजन समिति और प्रशासन व सभी विद्यालय के शिक्षकों के बीच एक बैठक बुलाई गई है | इसके अलावा 23 जनवरी को अप्पू मल्टी जिम की तरफ से शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा | इसमें विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा । शहर के चौक चौराहा पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा । मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडे, समाजसेवी अरविंद कुमार,पूर्व प्रमुख शुबल प्रसाद सिंह, पप्पु यादव,हेमंत नारायण सिंह, फैयाज कैसर, फेकू, महेन्द्र घोष, शाहिद आलीमी,आदि मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a2oc