मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

IMG-20230212-WA0027

भागलपुर। आज दिनांक 12 फरवरी 2023 रविवार को लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर गोल्ड एवं लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना के संयुक्त तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर मोती मातृ सेवा सदन, नया बाजार, भागलपुर में लगाया गया। इस शिविर में मधुमेह, रक्तचाप, थायरॉइड, छाती, न्यूरो , हड्डी,टीवी ,दम्मा,पेट,लीवर,गुर्दा, गठिया,जोड़, मिर्गी, लकवा ,नस से संबंधित रोग के 164 रोगियों की जांच की गई। यह जांच डाॅ.विकास शर्मा,डॉ. माखन लाल , डॉ. अली अहमद तथा डा.मनीष पाण्डेय, डॉ.पी.रंजन के द्वारा जांच की गई तथा रोग की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया। होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ.आर.एन.झा ने भी अपनी सेवा प्रदान की ।
शिविर का उद्घाटन एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लायन डाॅ.पंकज टण्डन, जोनल चेयरपर्सन लायन सुमित जैन, क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन बबीता अग्रवाल, डाॅ. टीम एवं लायन्स क्लब गोल्ड के अध्यक्ष लायन चिण्टु अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी को अंग वस्त्र एवं पौधा लगा गमला भेंट कर सम्मानित किया गया। एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लायन डाॅ.पंकज टण्डन ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए, योग और व्यायाम करना चाहिए। सेवा कार्य में अध्यक्ष लायन चिण्टु अग्रवाल, सचिव लायन वसन्त जैन कोषाध्यक्ष लायन हरि खेतान लायन दीपक सेठ,लायन विकास बुधिया,लायन संदीप सिंहानिया ,लायन योगेन्द्र लाठ, लायन रितेश साह, लायन सुरेश मोहता, लायन पल्लवी सिंहानिया, लायन निधि सेठ, लायन पूनम टिबडेवाल एवं अन्य लायन सदस्य।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pilu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *