फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
फैन्स बिग बी सलामती की कर रहे हैं दुआ
हैदराबाद। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पसलियों में चोट आई है। वह फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक्शन सीन की शूटिंग करने के दौरान वह घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए दी। बताया जाता है कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक्शन सीन शूट करते समय वह घायल हो गए। इस खबर ने आते ही बिग बी के करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है। लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
घर पर आराम कर रहे हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान कुछ एक्शन सीन्स फिल्माए जा रहे थे। जिन्हें करने के दौरान ही एक्टर घायल हो गए। उनकी पसलियों में चोट आई है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा किया और कहा कि वह फिलहाल अपने मुंबई स्थित घर पर आराम कर रहे हैं।बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए यह भी बताया कि हैदाराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग को रोक दिया गया है। सीनियर बच्चन ने ब्लॉग लिखकर यह जानकारी दी।
फिल्म दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा
गौरतलब है कि ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म प्रोजेक्ट के को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले हिस्से में दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से दुनिया और संघर्ष को स्थापित किया जाएगा। वहीं, इसके दूसरे हिस्से में पहले हिस्से की कहानी को जोड़ा जाएगा और उसका पूरा ड्रामा दिखाया जाएगा।दीपिका पादुकोण भी हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j747