तरबूज की खेती कर छछंदो की मेघनी देवी हुई सशक्त

डुमरी I समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत छछंदो निवासी मेघनी देवी (42) एचडीएफसी बैंक एवं संस्था जनजागरण द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत कृषक पाठशाला के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर तरबूज,खीरा, टमाटर,हरी मिर्च की खेती करने का निर्णय लिया और 2 महीने के अथक प्रयास के पश्चात आज के समय में 20 क्विंटल तरबूज को अलग अलग व्यवसायी के पास बिक्री कर लाभुक मेघनी देवी ने 40,000 रूपये कमाए साथ ही आने वाले दिनों में 20 से 25 क्विंटल तरबूज,खीरा व हरी मिर्च का उत्पादन कर उसे बिक्री कर अच्छे दर पर बेचने का निर्णय लिया है।इनके मेहनत और लगन को देकर आसपास के भी किसान लोग अत्यधिक उत्सुक हैं उनका कहना है कि अगले वर्ष हमलोग भी प्रशिक्षण लेकर तरबूज,खीरा की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे।इसी तरह से राजकुमार हेंब्रम बेलाटांड़ ने भी कृषक पाठशाला में प्रशिक्षण लेकर तरबूज,खीरा व टमाटर की खेती कर 50,000 रूपये कमाए और राजकुमार ने जन जागरण संस्था के कृषक पाठशाला के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर हरी मिर्च और करेला की अच्छी खेती कर अच्छे कीमत के साथ बाजार में बेचने का निर्णय लिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m5fz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *