धनबाद। प्रतिदिन की तरह आज भी समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में गरीब असहाय और जरूरतमंदों को भोजन करवा के संस्था के सदस्यों ने नए साल का स्वागत किये। जब सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे तब संस्था के सदस्यों ने अपना खुशी छोड़कर जरूरतमंदों की खुशी पर विशेष ध्यान दिया और जरूरतमंदों की सेवा किये। इस अवसर पर भोजन में विशेष ध्यान दिया गया जिसमें भेज पुलाव,दाल,मिक्स सब्जी, बैगन का चोखा,चटनी,पापड़ और सलाद,भोजन के साथ साथ फल और मिठाई भी बांटा गया और आज 350 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। देश के कोने कोने के अलावा विदेशों से भी दानदाताओं ने दान देकर पुण्य का भागीदारी बन रहे हैं,आज भोजन में 4 दानदाताओं ने भोजन दान किया जिसमें स्वर्गीय क्षितिज चटर्जी के जन्मदिन पर उनके पुत्र बद्री प्रसाद चटर्जी, अभय कुमार,संस्थापक सदस्य अपने जन्मदिन पर,नया वर्ष पर संस्था के संस्थापक सदस्य राजा प्रीतम एवं अरण्य रेस्तरां के मालिक सुदीप चक्रवर्ती द्वारा भोजन प्राप्त हुआ। आज इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रभाष चंद्र,अध्यक्ष,राजेश कुमार सिंह सचिव,सुमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष के अलावे रॉबिन चटर्जी,सतीश कुमार सिंह,नीलकमल खवास,अजय कुमार चौधरी,दिलिप चौधरी,संजय कुमार,विजय कुमार, विपिन कुमार राठी और मुन्ना खान विशेष योगदान दिए ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xtmj