पचास हज़ार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करना उद्देश्य - सरोज सिंह
देवघर I जेएमएम का सदस्यता अभियान जोर पकड़ रहा है लगातार इसको लेकर बैठक कर क्षेत्र में घूम घूम कर वर्तमान राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताते हुए लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।इसी क्रम में सदस्यता प्रभारी सरोज सिंह के नेतृत्व में एक बैठक कर रणनीति बनाई गई जिसमें सभी विंग के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि ससमय सदस्य बनाकर उसकी लिस्ट जिला अध्यक्ष के माध्यम से केंद्रीय कमिटी को भेजना है।वहीं मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी सरोज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दिन ही हमने कहा था यह सदस्यता अभियान सिर्फ एक अभियान ही नहीं वल्कि इसे उत्सव के रूप में मनाना है इसलिए हमारा नारा है” हर घर झंडा हर घर सदस्य”वहीं मौके पर श्री सिंह ने कहा कि हर हाल में कम से कम 50 हजार सदस्य बनाना है।साथ ही हेमंत सरकार की जन हित के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को जनता के समक्ष रखना है।बैठक में इस दौरान मुहम्मद इलियास,विवेक कुमार,मुन्ना चौधरी,यशराज गुप्ता,नीलम देवी,जिला संयुक्त सचिव सूरज झा सहित अन्य कई लोग मौके पर उपस्थित थे।