चांसलर पोर्टल खोलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

देवघर। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय महासचिव विवेक कुमार के नेतृत्व में एस.के.एम विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह जी को विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से माँग किया गया कि सत्र- 2022-24 के पी.जी. के सेमस्टर-1 में नामांकन करने के लिए पुनः चांसलर पोर्टल खोला जाए क्योंकि बहुत सारे महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में सीट खाली है और बहुत सारे छात्र/छात्राओं किन्ही कारणवश पी.जी. में आवदेन करने से छूट गए है।इसलिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई छात्रहित को देखते हुए यह माँग करती है कि जल्द से जल्द सत्र-2022-24 के पी.जी. के सेमेस्टर-1 में नामंकन कराने के लिए पुनः पोर्टल खोला जाए ताकि छात्र/छात्राओं का एक वर्ष बर्बाद ना हो और वो अपनी पढ़ाई को लगातार जारी रख सके।मौके पर मुख्य रूप से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय महासचिव अजरुद्दीन अंसारी,विवेक कुमार,त्रिलोचन यादव,रोमा कुमार,उपाध्यक्ष प्रेम हांसदा,संयुक्त सचिव कुंदन दास, सरफ़राज़ आलम,संजय बेसरा आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s2f4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *