नावाडीह (बेरमो) I उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा प्राप्त प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह के वर्ग नवम में सत्र 2023 – 24 में नामांकन को नामांकन परीक्षा में शामिल हुए 194 में सफल हुए 80 छात्रा परीक्षार्थी का स्कूल स्तर पर मेधा सूची मंगलवार को जारी किया गया । विद्यालय परिसर में सूची जारी होते ही नामांकन परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपना नाम खोजने में व्यस्त रही । दिन भर परीक्षार्थी व उनके स्वजन मेधा सूची में नाम खोजते नजर आए । विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि यह विद्यालय में पहली बार सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम से पढाई प्रारंभ होगी । इसको ले छात्राऐं काफी उत्साहित दिख रहे है । यह भी बताया कि विद्यालय में 80 छात्राओं का ही नामांकन लेना है । इस लिहाज से 80 सफल परीक्षार्थी की स्कूल स्तर पर मेधा सूची जारी कर दिया गया है । इसमें एससी के 12, एसटी के दस, अल्पसंख्यक के नौ तथा ओबीसी के 49 सफल छात्रा की सूची जारी की गई है । सभी सफल परीक्षार्थी को 12 जून से 23 जून तक विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है । निर्धारित समय पर नामांकन नहीं कराने पर बचे सीट को ले दूसरा मेधा सूची भी जारी की जाएगी । यह भी बताया कि शुरुआत में यहां वर्ग नवम में सामाजिक विज्ञान विषयक हिन्दी भाषा में तथा विज्ञान व गणित विषयक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से कराई जाएगी । जहां छात्रा निजी विद्यालय की तरह पढ़ाई कर सकेंगे । अब गरीब मजदूर की बेटियां भी अनुभवी व फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले शिक्षकों के सहारे अंग्रेजी माध्यम से पढाई कर अपना नाम रौशन कर सकेगी । यह भी बताया कि झारखंड सरकार की ओर से राज्य के अस्सी विभिन्न विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देते सत्र 2023 – 24 में पहली बार सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम से पढाई प्रारंभ कराई है । उन्होंने बताया कि राज्य में चयनित विभिन्न उत्कृष्ट विद्यालयों का नाम अलग अलग रहने से राज्य सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे विशेष श्रेणी के विद्यालयों का पहचान पुराने नाम से कर पाने में कठिनाई हो रही थी । इस समस्या को दूर करने एवं सभी उत्कृष्ट विद्यालयों के एकरुपता को लिए विद्यालय का नाम परिवर्तित किया गया है । उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा प्राप्त उत्क्रमित प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह को अब सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस गर्लस नावाडीह के नाम से जाना जाएगा । कौन कौन छात्रा हुई उत्तीर्ण : विद्यालय स्तर पर 80 छात्राओं की जारी मेधा सूची में प्रीति रानी, काजल कुमारी, कोमल चौधरी, तमन्ना प्रवीण, रानी प्रवीन, नंदिनी कुमारी, अर्चना कुमारी, राखी कुमारी, शीतल कुमारी, गायत्री कुमारी, सावित्री कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि उत्तीर्ण हुई । सूची में नाम देख उक्त छात्रा काफी खुश दिखी और बोली अब अंग्रेजी में पढ़ने व बोलने का सपना पूरा होगा ।
नावाडीह उत्कृष्ट विद्यालय का मेधा सूची जारी, नामांकन 12 से
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qbxs