मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई लेकिन बात नहीं

IMG-20221217-WA0077

देवघर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने को लेकर धन्यवाद एवं अंतर जिला स्थानांतरण के लिए निवेदन करने के लिए सभा स्थल आर मित्रा मैदान पहुंचे एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी सह देवघर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार राय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई लेकिन बात नहीं हो पाई। श्री राय ने बताया कि निर्धारित समय से नहीं पहुंच पाने के चलते समय नहीं मिल पाया।भाषण समाप्त कर रांची निकलने के क्रम में चलते चलते उन्हें गुलाब फूल भेंट करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zrod

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *