मंत्री बादल पत्रलेख ने किया दुधारू गाय तथा परिसंपत्तियों का वितरण

8
9
10
11

देवघर/ जरमुंडी ब्लॉक मैदान में कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (गव्य विकास) द्वारा आयोजित दुधारू पशु मेला सह गव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से सूबे के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख उपस्थित थे।मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री बादल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को लेकर काफी गम्भीर है ताकि कृषक अपने बल पर अपने पांव पर खड़े हो सकें।इस दौरान ब्लॉक मैदान में  90 प्रतिशत तथा 75 प्रतिशत अनुदान पर चयनित लाभुकों/किसान भाइयों/महिलाओं के बीच दुधारु गाय तथा परिसंपतियों का वितरण मंत्री द्वारा किया गया।साथ ही भूमि संरक्षण कार्यालय दुमका, द्वारा चयनित योग्य किसान भाइयों को सिंचाई हेतु पंप सेट और जनरेटर का भी वितरण माननीय मंत्री बादल के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय,दुमका द्वारा भी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8oq5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *