3 तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री हफीजुल हसन ने किया शिलान्यास

IMG-20230121-WA0068
मधुपुर। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा जल संरक्षण से जुड़ी योजना के तहत 467 करोड़ 32 लाख 88 हजार 380 रूपए की योजनाओं का शुभारंभ, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए आज का दिन झारखंड के इतिहास में बहुत खास है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के सभी जिलों के प्रखंड में तालाब जीर्णोद्धार और परकोलेशन की योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। आज 24 जिलों के सभी प्रखंडों में 2133 तालाबों का जीर्णोद्धार और 2795 परकोलेशन के निर्माण के शुभारंभ सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने शनिवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मार्गोमुंडा प्रखंड के चेतनारी गांव में मृदा एवं जल संरक्षण योजना अंतर्गत बंजर भूमि उपयोजना अंतर्गत मारगोमुंडा प्रखंड के चेतनारी, मधुपुर प्रखंड के बड़ा नारायणपुर और करौं प्रखंड के नागादरी गांव में एक-एक तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार का कृषि के क्षेत्र में किसानों को खेती के कार्य से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। कहा सूबे के किसानों को बढ़ती महंगाई के मद्देनजर खेती कार्य में तत्परता दिखाने की जरूरत है। इसके अलावा मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन स्तर में सुधार लाना संभव नहीं है। इसलिए लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें,फजुलखर्ची को बचाकर लोग अपनी-अपनी बच्चों को शिक्षा दें।मौके पर मुखिया सुधीर यादव, अब्दुल रसीद, पूर्व मुखिया मो. जाकिर हुसैन, जेई निरंजन कुमार, मिन्हाज आलम, यासीन अंसारी, मुस्ताक अहमद, मो. गुलाम, मो आबिद हुसैन, किसान तुरी, मो राजाउद्दीन मो उस्मान, मो समसुल, मो. सोबरती, मो. रुस्तम, मो. कय्यूम, साकिर अंसारी, मो. अब्बास, रहमत अली, शौकत हुसैन, मो. इब्राहिम, कादिर प्रधान, मो समसुल, मो. कासिम, पवन यादव, मो. इस्तियाक, देवघर जिला मिडिया प्रभारी समीर आलम,मोरीफ खान,आदि मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eufq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *