मधुपुर के बैकुंठधाम से कल्हाजोर तक जल्द बनेगी सड़क : मंत्री हफीजुल हसन
मधुपुर। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग की देखरेख में निर्मित होने वाली 6.59 करोड़ की लागत से 14 किलोमीटर लंबी जगदीशपुर से पंदनिया पथ के मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया। मंत्री ने कहा कि यह पथ अतिव्यस्त होने के कारण काफी महत्वपूर्ण थी। काफी दिनों से सड़क जर्जर हो चुकी थी। लिहाजा इस पथ की मजबूतीकरण कार्य के लिए लगातार प्रयत्नशील थे। जिसका फलाफल आज शिलान्यास कर मिला है। उन्होंने कहा कि मार्गोमुंडा, मधुपुर के बैकुंठधाम से कल्हाजोर सड़क निर्माण की विभागीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। दोनों सड़क टेंडर प्रक्रिया में है। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रखंड एवं गांव एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे। लोगों को आवागमन में किसी तरह का परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मधवाडीह पुल का डीपीआर बनकर तैयार है। कहा कि हेमंत सरकार विकास को लेकर अति संवेदनशील है।सरकार चौतरफा विकास की गति को तेज रफ्तार से कर रही है।मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कहा कि हेमंत सरकार ने पुरानी पेंशन योजना, पारा शिक्षकों की मांग।आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का मानदेय बढ़ोतरी की मांगों को पूरा किया है। कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे निकल चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से स्पष्ट लहजे में कहा कि अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा प्रदान करें। कारण कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जो हर अंधकार को मिटा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से एक घंटा बारी एवं एक घंटा पढ़ाई बच्चों के साथ बैठकर करने की अपील की। कहा कि जब पूरा परिवार शिक्षित होगा तभी घर परिवार व समाज तरक्की कर सकता है।
झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम इल्यास अंसारी,मुख्तार अंसारी,लखन किस्कू, जैनुद्दीन खान, फिरोज शेख,साकिब खान, अज़ीज़ अंसारी, आमना बीबी, जिला परिषद सोनी सोरेन, जुनैद अंसारी, यूसुफ़ अंसारी, जोसाफ मरांडी, रामकुमार मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू, छोटालाल मुर्मू, हाफिज अंसारी, राजेश, मुर्मू, गोविन्द मुर्मू, सिबलाल मुर्मू, मकशद खान, मोरीफ खान,मोती लाल मुर्मू, सत्यनारायण राम, पवन राम, अली अहमद, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fy48