मधुपुर। रविवार को कालीमांडा रोड के एक निजी होटल के सभागार में एल०सी०सी० कंप्यूटर एडुकेशन की 25वी वर्षगांठ (सिल्वर जुबिली ) के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री , झारखंड सरकार हफ़िज़ूल हसन करेंगे, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर रतनाकर भारती प्रिंसिपल -ईन -चार्ज , मधुपुर कॉलेज , मधुपुर पंकज पियुष ( अध्यक्ष, कोचिंग एसोसिएशन ऑफ़ मधुपुर सुध्ददेव बोस रीज़नल मैंनेजर, एल सी सी इंफोटेक लिमिटेड , कोलकाता एस के पाठक रिटायर्ड अस्सिटेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेवेन्यु ,विधुत विभाग उपस्थित रहेंगे। एल सी सी, मधुपुर की शुरुआत 1998 में हुई थी,जो कि मधुपुर का प्रथम कंप्यूटर शिक्षण संस्थान था, इन 25 सालो में हज़ारो छात्र – छात्राए यहाँ से कंप्यूटर शिक्षा को ग्रहण कर मधुपुर सहित कई सरकारी सेवा के साथ – साथ नामीगिरामी कंपनियों में देश – विदेश में सेवारत है। इस सिल्वर जुबिली कार्यक्रम में संस्थान के छात्र – छात्राओं के द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे, साथही अभी तक जितने भी फैकल्टीज ने अपनी सेवा दी है या दे रहे है उनको सम्मानित किया जाएगा, कार्यक्रम में पूर्व छात्र – छात्राओं के साथ – साथ शहर के कई गणमान्य व्यक्ति तथा शिक्षाविद उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान के सभी छात्र – छात्राए तथा फैकल्टीज लगे हुए है । इसकी जानकारी एल सी सी के डायरेक्टर प्रेम पाठक ने दी!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9l1t