जिले में मुक्तेश्वर घाट पर गंगा स्वच्छता की जागरूकता को लेकर हुआ कार्यक्रम।
उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने किया श्रमदान लोगों से गंगा एवं गंगा घाट को स्वच्छ रखने हेतु की अपील।
सवांददाता(साहिबगंज) I जिले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में नमामि गंगे परियो जना अंतर्गत 3 मई से 5 जून तक गंगा के तटीय इलाकों पर बसे शहरों में मिशन लाइफ कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है।इसके तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता, गंगा स्वच्छता, गंगा में बसने वाले जलीय जीवों के संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का उप योग ना करने को लेकर जागरूकता हेतु अभि यान चलाने की योजना है।जहां गंगा के तटीय इलाकों में बसने वाले राजीव शहरों गांव में महा गंगा आरती,गंगा गोष्टी,बच्चों के बीच चित्रांकन रंगोली वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन घाट पर श्रमदान कार्यक्रम,शपथ ग्रहण कार्य क्रम, घाट पर हाट लगाना,घाट पर योगा,गंगा मैराथन,नुक्कड़ नाटक,गंगा चौपाल, स्वच्छता अभियान, एग्जीबिशन,फूड फेस्टिवल,क्विज प्रतियो गिता जैसे कई गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।मुक्तेश्वर घाट में हुआ कार्यक्रम इसी कड़ी में आज जिले के मुक्तेश्वर घाट में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में के श्रमदान स्वच्छता शपथ एवं घाट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।उप विकास आयुक्त बरदि यार ने कार्यक्रम के अंतर्गत घाट पर श्रमदान किया जहां उप विकास आयुक्त समेत वॉलिं टियर्स गंगा समिति के सदस्य एनएसएस के वॉलिंटियर्स एवं संबंधित अधिकारियों ने गंगा घाट को स्वच्छ किया एवं लोगों से भी अपील की कि वह भी अपने स्तर से स्वच्छता बनाए रखें यहां प्ला स्टिक का उपयोग ना करें एवं पूजन सामग्री को नदी में प्रवाहित ना करें।वहीं उन्होंने सभी को गंगा एवं गंगा घाट को स्वच्छ रखने प्लास्टि क थर्मोकोल का उपयोग ना करने के निकल से बनी मूर्ति इत्यादि को नदी में प्रवाहित ना करने को लेकर शपथ दिलाई। इसके अलावे आगे कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श भी किया गया।इस क्रम में उप विकास आयुक्त के अलावे जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोविंद कच्छप,गंगा समिति के सदस्य प्रो0 रंजीत कुमार, संदीप कुमार विद्यालय के छात्र-छात्राएं एनएसएस के वॉलिंटियर्स, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स, गंगा प्रहरी एवं अन्य उपस्थित थे।