देवघर I झारखंड के नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संगठनों द्वारा आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया।बंद में भले ही अन्य जगहों पर बंद का असर दिखा हो लेकिन देवघर में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।मुख्य बाजार सहित तमाम सड़कों पर छात्र संगठन के कार्यकर्ता बंदी को सफल बनाने के लिए सड़क पर तो उतरे लेकिन इसका कोई असर नहीं देखने को मिला।छात्र संगठन के अनुसार यह नियोजन नीति झारखंड के छात्रों के साथ छलावा है और यह नीति कोई कारगर नहीं है।छात्रों ने आरोप लगाया है कि इस नीति को बनाने वाला सरकार नशे की हालत में रहते हुए इसको बनाई है। जिसका पुरजोर विरोध छात्र संगठनों द्वारा झारखंड में देखने को मिल रहा है।अगर अविलंब इस नियोजन नीति में संशोधन नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन सहित कई आंदोलन सरकार के विरोध में चलाने की बात कही गई है। बंद को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी चौकस दिखी और जगह जगह सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात थे।