महाशिवरात्रि के पावन मौके पर शिव पार्वती मंदिर निर्माण का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न
हनवारा। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर शनिवार को महागामा प्रखंड अंतर्गत नरोत्तमपुर में शिव पार्वती मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी उपस्थित रहीं। मौके पर विधायक ने भी मंदिर निर्माण के लिए ईंट रखीं। विधायक श्रीमती दीपिका ने शिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी भक्त जनों की भक्ति और भगवान शिव के मंदिर की नींव रखने के प्रयास की सराहना की। इस पवित्र अवसर पर सभी उत्साहित भक्तजनों के हर-हर महादेव के उद्घोष से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक श्रीमती दीपिका ने कहा कि, इस देवकार्य में मेरी तरफ से जो भी, जितना भी सहयोग बन पाएगा, वह करने के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि असलम परवेज, जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष फिरोज अख्तर, कांग्रेस नेता याह्या सिद्दीकी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, जिला परिषद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।