संवाददाता/जामताड़ा/ भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर द्वारा एक युवक से थूक चटवाने का वीडियो वायरल पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का यही असली चेहरा, आचरण और संस्कार है। अपमान करना भाजपा का कार्यशैली बनता जा रहा है। पूर्व में हमने देखा कि मध्यप्रदेश में किस प्रकार भाजपा के एक नेता द्वारा आदिवासी के चेहरे पर पेशाब कर दिया गया और फिर हमने मणिपुर में देखा कि किस प्रकार भाजपाइयों द्वारा महिलाओं का सरेआम सड़क पर नग्न घुमाया गया और उनका बलात्कार किया गया। भाजपा का चरित्र अब किसी से छुपा हुआ नहीं है। आज जिस प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक ने एक युवक को लात घुसे से मार कर जमीन पर धकेला गया और फिर उससे थूक चटवाया गया इसकी मैं घोर निंदा करता हूं। इस घटना से ना केवल झारखंड बल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है।अगर उस व्यक्ति ने कोई गलती की भी हो तो उसके लिए पुलिस प्रशासन है और यह उनकी जिम्मेवारी है। भाजपा नेता को किसने हक दिया कि वह सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाये और लोगों को खुलेआम सजा देने का काम करें।आगे विधायक ने कहा की भाजपा वाले ने सारी हदें पार कर दी है। वक्त रहते इन पर नक़ल कसने की जरूरत है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मांग करूंगा कि इस मामले को संज्ञान में लें और अभिलंब ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें। हम झारखंड वासियों की जो इज्जत और सम्मान नहीं करेगा उसे झारखंड में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार पर भड़के विधायक डॉ इरफान अंसारी कहा…. भाजपा वाले अपनी हद में रहे
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wwmy