कुकड़ु व ईचागढ़ में विधायक ने किया तीन योजनाओं का उद्घाटन

3

ईचागढ़  I  सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में तीन योजनाओं का विधायक सविता महतो ने विधिवत उद्घाटन किया।  विधायक ने योजनाओं का नारियल फोड़कर व शिलापट्ट अनावरण कर किया। विधायक ने दो तालाब व एक पीससी पथ का उद्घाटन किया। ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद में एक तालाब व चीमटीया में एक पीससी पथ का उद्घाटन किया। वहीं कुकड़ु प्रखंड के सापारूम में एक तालाब का उद्घाटन किया गया। विधायक सविता महतो के विधायक निधि से उक्त योजनाओं का निर्माण कराया गया था। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि विधायक मद से कुकड़ु के सापारूम में तालाब निर्माण कार्य, ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद में एक तालाब व  चीमटीया में पीससी पथ का उद्घाटन साढ़े 28 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि आज तीनों योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपदों महतो, झामुमो  केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो,मुखिया सुधीर सिंह मुंडा,  पंचानन पातर, अरुण महतो, शिबू तंतुबाई आदि मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a9xw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *