इचाक I इचाक प्रखंड के करियातपुर गांव को असिया, अलौंजा और मदनपुर गांव से जोड़ने वाली जर्जर सड़क का अब कायाकल्प होगा। इस सड़क पर राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय से पारडी टांड़ तक पीसीसी पथ एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव और मुखिया मोदी कुमार ने संयुक्त रूप से शीलापट्ट अनावरण कर किया। इससे पूर्व पंडित सुबोध कुमार पाण्डेय ने विधिवत पूजा अर्चना कराया। लगभग 61 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क तथा गार्डवाल का निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग के तहत डीएमएफटी मद से किया जायेगा। मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता,विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, समाजसेवी रामलखन मेहता, नवलेश कुमार, राजेंद्र रवि, कमलेश मेहता, सीताराम कुशवाहा, रंजन कुमार, रौशन कुमार, बलराम महतो, मोहर कुशवाहा राजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।