दुमका। विधायक बसंत सोरेन रविवार को विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड के दलाही पहुंचे। यहां उन्होंने पीसीसी पथ मजबूतीकरण का शिल्यान्यास किया। उक्त पथ दलाही हाईवे से नूनबिल माता मंदिर तक के 300 मीटर का मजबूतीकरण करने के कार्य का शिलान्यास किया। विधायक बसंत सोरेन ने इस पथ का विधिवत पूजा अर्चना कर पथ निर्माण कार्य का शिल्यान्यास किया। मौके पर दलाही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता भगत, मुखिया जगदीश टूडू, प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टूडू, जयदेव दत्त, बाबन नन्दी, कनीय अभियंता निहार रंजन व संवेदक राजेश कुमार के आलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mfjm
