सरिया – दुर्गी मोड़ से परसोती पुल पथ का विधायक ने किया शिलान्यास 

सुदूरवर्ती गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य : विधायक विनोद

IMG-20230207-WA0035

सरिया। मंगलवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत सरिया प्रखण्ड झेत्र के दुर्गी मोड़ से परसोती पुल तक पी सी सी पथ निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शिलापट्ट अनावरण कर किया गया ।कार्यक्रम के दौरान विधायक बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में सड़क निर्माण कार्य से मुख्य मार्ग की दूरी कम होगी। सड़क निर्माण कार्य मे सवेदक किसी प्रकार की कोताही नही बरते ।साथ ही निर्माण कार्य मे गुणवत्तापूर्ण कार्य हो ताकि बेहतर रूप से सड़क निर्माण हो साथ ही आसपास के लोगो से आग्रह है कि निर्माण कार्य पर नजर रखे इस के बनने से ग्रमीणों को आने जाने में परेशानियां का सामना नही करना पड़ेगा । शिलान्यास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रखण्ड सचिव भोला मंडल, मुखिया पिंटू यादव,रामा सिंह,लक्ष्मण मंडल,महेन्द्र मंडल, सांसद प्रतिनिधि रंजन कुमार भाजपा नेता हरि मंडल ,पिंटू मोदी ,परमेश्वर मोदी,शंकर यादव,मुकेश यादव,पवन महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9f7l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *