मोरनी के बाजार में विधायक प्रदीप चौधरी ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, पंपलेट बांटे

1

हरियाणा (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):।। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। सरकार लोगों के विकास और उत्थान के लिए काम करने की बजाय उन्हें कागजी मकड़जाल में उलझा रही है। कभी किसी का बीपीएल कार्ड कार्ड दिया जाता है, तो कभी किसी की पेंशन काट दी जाती है। आज लोग दफ्तरों और सीएससी सेंटर्स तक ही सीमित रह गए हैं। अपनी जेब से पैसा खर्च करने के बाद भी लोगों के काम नहीं हो रहे है। वीरवार को कालका विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी ने मोरनी बाजार में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत से पहले मीडिया के समक्ष अपनी बात कही।  विधायक प्रदीप चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मोरनी के बाजार में दुकानदारों से मिलकर पार्टी के वह पंपलेट बांटे, जिनमें राहुल गांधी की भारत यात्रा से जुड़े अनुभवों की चिट्ठी और कांग्रेस सरकार सरकार बनने पर कांग्रेस की घोषणाओ का जिक्र किया हुआ था। इस मौके पर विधायक के साथ जिला परिषद के चेयरमैन सुनील शर्मा थापली, खुशहाल परमार, रमेश मांधना, विमला ठाकुर, टीका सिंह, गुरदयाल राणा, मोहन लाल, विजय मोहन वर्मा, शरणजीत काका, अमर सिंह चेची, अच्छरू मांधना, सचिन शर्मा, दलीप सिंह, चतर पहलवान, देवेंद्र, सतीश, मदन मोहन,  दीनानाथ, सुरेंद्र सिंह इत्यादि मौजुद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9g9t

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *