पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विधायक व अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया विद्यालय के तोरण द्वार का उद्घाटन
देवघर। शुक्रवार को स्थानीय कुंडा स्थित उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर के वंदना सभा में परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित व विद्यालय के तोरण द्वार का उद्घाटन भाजपा विधायक नारायण दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर देवघर विधायक नारायण दास, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार, प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा एवं अभिभावक धनंजय तिवारी द्वारा किया गया। वंदना के पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा षष्ठ के भैया आयुष कुमार को विधायक द्वारा, द्वितीय स्थान पर कक्षा चतुर्थ की बहन कृति जय को अध्यक्ष संजीत कुमार तथा तृतीय स्थान पर कक्षा नवम के भैया निशांत रंजन को अभिभावक धनंजय तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक नारायण दास एवं अध्यक्ष संजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री दास ने विद्यालय ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करें। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।