देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवीपुर देवघर में चिकित्सा कराने के लिए कपकपाती ठंड में सुबह चार बजे से मरीजों और उनके परिजनों का आने और लाईन लगने का सिलसिला जारी रहता है।अब तक ना तो एम्स प्रबंधन और ना जिला प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यव्स्था की गई है।जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भीषण ठंड में काफी परेशानी हो रही है।वहीं बड़ी संख्या में लोग चार बजे सुबह से ही ट्रैन पकड़ने के लिए देवीपुर दुुर्गा मंदिर के पास आते हैं और ऑटो पर सवार होकर शंकरपुर रेलवे स्टेशन जाते हैं।वहीं शंकरपुर में चार बजे सुबह से ही यात्रियों का आना और जाना आरंभ हो जाता है।शंकरपुर रेल स्टेशन में रेल पकड़कर जाने वाले यात्रियों समेत ऑटो चालकों को ठंड का सामना करना पड़ता है।देवघर विधायक नारायण दास के देवीपुर प्रखंड प्रतिनिधि मनीष कुमार ने देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पत्र लिखकर एम्स, शंकरपुर रेलवे स्टेशन, देवीपुर बाजार स्थित दुगाॅ मंदिर समेत अन्य चौक चौराहों पर आलाव जलाने की मांग की है।