आमरन अनशन पर बैठे लोगों की सुविधा हेतु मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की गयी है सुनिश्चित

सुरक्षा व्यवस्था,विधि व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों की गयी प्रतिनियुक्तिः-उपायुक्त

अनशनकारियों की स्वास्थ्य सुविधा की निगरानी कर रही है चिकित्सकों की टीमः-उपायुक्त...

2

देवघर I उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वीआईपी चौक स्थित आमरन अनशन पर बैठे लोगों की सुविधा हेतु मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है,ताकि यत्र-तत्र लोगों को जाने में समस्या न हो।साथ ही अनशनकारियों की स्वास्थ्य सुविधा अब तक बेहतर बनी हुई है। ऐसे में अनशनकारियों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार इनकी स्वास्थ्य की निगरानी हेतु उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को देखते हुए दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति वीआईपी चौक के आसपास की गयी है। वही आठवें दिन आमरण अनशन के बाद आज चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच के उपरांत पाया गया कि श्री कार्तिकनाथ ठाकुर का ब्लड सुगर 115.9, इलेक्ट्रोलाईट 133.9 एवं श्री संतोष पासवान का ब्लड सुगर 170.6, इलेक्ट्रोलाईट 149.9 हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kfxz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *