डुमरी। देश में पुनः एक बार वैश्विक महामारी के दस्तक दिये जाने के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश पर डुमरी रेफरल अस्पताल में सोमवार को मॉकड्रील किया गया। साथ ही कोरोना को लेकर अस्पताल में प्रथम उपचार की तैयारियों का जायजा लिया।मॉकड्रील में एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, सीओ धनंजय गुप्ता, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजेश महतो,डा राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। मॉकड्रील के दौरान एंबुलेंस से मरीज को लाने तथा उसे कोरोना स्टेपलाइजिंग यूनिट में शिफ्ट कर उसकी प्राथमिक उपचार यथा दवा,ऑक्सीजन आदि प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया।एसडीएम ने बताया कि देश में जिस तरह से पुनः एकबार दस्तक दे रहा है, उसको देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार मॉकड्रील किया गया। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों व दवाई की जानकारी ली गई।वहीं एसडीएम अस्पताल की साफ सफाई पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मियों को अस्पताल की नियमित व गुणवत्तापूर्ण सफाई का सख्त निर्देश दिया।अस्पताल के प्रभारी ने एसडीएम को जानकारी दिया कि अस्पताल में 3 एंबुलेंस (108) है।लेकिन दो खराब रहने के कारण एक ही संचालित है।इधर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना को ले 5 बेड की एक स्टेपलाइजिंग यूनिट अस्पताल में बनाया गया है। साथ ही कोरोना से संबंधित सारी सुविधाएं एवं दवाईयां उपलब्ध है।मौके पर बीएएम राम प्रवेश, जीएनएम गीता कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी शंकर ठाकुर,विक्की रजक,राजू कुमार,रूपलाल महतो,गुलाब कुमार, सोशल वर्कर धर्मजय जायसवाल आदि उपस्थित थे।
कोरोना को ले रेफरल अस्पताल में हुआ मॉकड्रील
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fj4j