बंगाल की पहली और देश की सातवीं वंदे भारत ट्रेन को मोदी ने हरी झंडी दिखा किया देश को समर्पित 

IMG_20221230_133706


कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को समर्पित किया। यह पश्चिम बंगाल की पहली और देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी आज बंगाल जाकर वंदे भारत का उद्घाटन सहित अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे। लेकिन सुबह-सुबह मां हीराबेन के निधन से उनका यह कार्यक्रम टल गया। लेकिन मां के निधन और उनके अंतिम संस्कार से निवृत होकर पीएम मोदी सीधे राजभवन पहुंचे। जहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल को 7800 करोड़ रुपए की सौगात दी। मां के निधन के बाद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का आभार जताया।

जहां से वंद मातरम का हुआ जयघोष वहां वंदे भारत की शुरुआत
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की पुण्य धरती को आज मेरे लिए नमन करने का अवसर है। बंगाल के कण-कण में आज़ादी का इतिहास समाया हुआ है। जिस धरती से ‘वंदे मातरम’ का जयघोष हुआ वहां से ‘वन्दे भारत’ को हरी झंडी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत के तेज विकास के लिए भारतीय रेलवे का भी तेज विकास, भारतीय रेलवे में तेज सुधार उतना ही जरूरी है।

ममता बनर्जी ने जताया आभार 
मां हीराबेन के निधन और उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। मां के निधन के बाद भी इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उनका आभार जताया।



ममता ने कहा- मां से बढ़कर कुछ नहीं होता
वंदे भारत के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं। उन्होंने कहा कि मां से बढ़कर कुछ नहीं होता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bglt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *