मोदी सरकार का फैसला-सम्मेद शिखर जी अब नहीं होगा पर्यटन क्षेत्र

नयी दिल्ली।  झारखंड से लेकर दिल्ली तक पारसनाथ मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इसी बीच झारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र के मुताबिक, यह अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधि पर पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से आज पांच जनवरी को जारी दो पेज की चिट्ठी के दूसरे पेज पर लिखा गया है, ‘इको सेंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड-3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाती है, जिसमें अन्य सभी पर्यटन और इको-टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।’

राहुल गांधी का जैन समुदाय को समर्थन

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का हो रहा विरोध को राहुल गांधी का समर्थन 

IMG_20221227_210558
नयी दिल्ली। झारखंड में जैन तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर हो रहे विरोध का समर्थन राहुल गांधी ने किया। इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जैन समुदाय को समर्थन दिया है. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जैन प्रतिनिधिमंडल से मिले थे। इससे पहले जैन समाज ने राहुल गांधी से निवेदन किया था कि श्री सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र को धार्मिक पवित्र स्थल घोषित कराएं। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z35b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *